भारतीय सेना के बहादुरों की वीरता और सर्वोच्च बलिदान को पूरा देश सलाम करता है। माँ भारती की निस्वार्थ सेवा में हमारे सशस्त्र बलों का उल्लेखनीय साहस और अटूट समपर्ण प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करता है।
भारत में हर वर्ष, 15 जनवरी को लेफ्टिनेंट जनरल (बाद में फ़ील्ड मार्शल) के. एम. करियप्पा के भारतीय थल सेना के शीर्ष कमांडर का पदभार ग्रहण करने के उपलक्ष्य में सेना दिवस मनाया जाता है।
फ़ील्ड मार्शल के एम करियप्पा ने 15 जनवरी 1949 को ब्रिटिश राज के समय के भारतीय सेना के अंतिम अंग्रेज शीर्ष कमांडर जनरल रॉय फ्रांसिस बुचर से यह पदभार ग्रहण किया था। यह दिन सैन्य परेडों, सैन्य प्रदर्शनियों व अन्य आधिकारिक कार्यक्रमों के साथ नई दिल्ली व सभी सेना मुख्यालयों में मनाया जाता है। आज के दिन उन सभी बहादुर सेनानियों को सलामी भी दी जाती है जिन्होंने कभी ना कभी अपने देश और लोगों की सलामती के लिये अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
यह दुःखद है कि क़ई हिंदी के अख़बार इस दिवस का उल्लेख ऐसे नहीं कर रहे जैसे करना चाहिए। जबकि अंग्रेज़ी के अख़बारों में प्रधानसेवक की तस्वीर के साथ पूरे पेज की सूचना छापी गयी। उल्लेखनीय है कि भारत में केवल 10% लोग अंग्रेज़ी पढ़ते हैं।
सेना दिवस के दिन प्रस्तुत है भारतीय सेना का ऑफिसियल सोशल मीडिया प्रेजेंस, आज के दिन मैंने पक्का किया है कि किसी को फॉलो या सब्सक्राइब करूं न करूं भारत्तीय सेना के सभी पोर्टल तो ज़रूर फॉलो करूं। आपने कर लिया है तो अच्छी बात है। नहीं किया है तो अभी करें आगे भी करने कहें। जिस देश की इतनी आबादी है उसकी सेना के इतने कम फॉलोवर क्यों होंगे?
Website – https://www.indianarmy.nic.in
Facebook – (10M follower) https://www.facebook.com/Indianarmy.adgpi/
Twitter(7M follower)- https://twitter.com/adgpi?s=09
Youtube – 5 lac subscriber -https://youtube.com/c/ADGPIINDIANARMY
Instagram – 6.7 M Follower https://instagram.com/indianarmy.adgpi?igshid=86xx4tnxb0ln
ग़ौरतलब है कि हर जगह थल सेना के सोशल मीडिया एकाउंट में ADGPI लिखा है, इसका क्या फुल फॉर्म है और ADGPI का काम क्या है?
ADGPI का फुल फॉर्म ‘Additional Directorate General of Public Information’ हैं। इनका मुख्य उदेश्य शांति बनाए रखना और जनता का इंडियन आर्मी के ऊपर भरोसा बनाए रखना होता हैं। मेजर जनरल के पद पर तैनात अधिकारी Additional Directorate का नेतृत्व करते हैं और उप महानिदेशक (Deputy Director General) द्वारा उनकी सहायता की जाती है।
अतिरिक्त सूचना महानिदेशालय (ADGPI) सार्वजनिक संबंध (PR) गतिविधियों, मीडिया संबंध और निगरानी, सूचना जारी, प्रचार और भारतीय सेना के धारणा प्रबंधन से संबंधित है। भारतीय वायु सेना और नौसेना से इसका संबंध नहीं है । अधिक जानकारी के लिए जनमत टी वी का लेख पढ़ें।


